logo

गेट खुलते ही बच्चे पर झपटा पिटबुल, 6 महीने के मासूम को नोचा; CCTV में कैद खौफनाक मंजर

गेट खुलते ही बच्चे पर झपटा पिटबुल, 6 महीने के मासूम को नोचा; CCTV में कैद खौफनाक मंजर

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

हरियाणा के सोनीपत में पिटबुल कुत्ते के हमले का खौफनाक मामला सामने आया है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि गेट खुलते ही बाहर खड़ी एक महिला की गोद में मौजूद 6 महीने के बच्चे पर पिटबुल अचानक झपट पड़ा और बच्चे को नोचने लगा। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। CCTV में कैद घटना का मंजर बेहद डरावना है। इस घटना ने एक बार फिर घरों में पाले जाने वाले खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के आसपास ऐसे कुत्तों को रखने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। 

Tags - Sonipat Pitbull Attack Baby Attack Dog Attack CCTV